ADVERTISEMENT

बिहार के इस लड़के ने दिव्यांगता को नही बनने दिया रोड़ा आज खड़ी कर ली है 400 करोड़ का साम्राज्य

बिहार के इस लड़के ने दिव्यांगता को नही बनने दिया रोड़ा आज खड़ी कर ली है 400 करोड़ का साम्राज्य
ADVERTISEMENT

जीवन में हर कोई असफलता और डर का सामना करता है लेकिन असफलता और डर ज्यादातर इंसान के मस्तिष्क की सोच के अनुसार ही होता है। आज की हमारी यह कहानी थोड़ा हटकर है। इनकी उपलब्धियां बेहद खास और बहुत ऊंची है।

Idein Ventures के फाउंडर Ashwin Srivastava के दिव्यांग व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें अपनी किस्मत से कोई शिकायत नहीं है। हम उनकी कहानी से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Ashwin Srivastava का जन्म बिहार के एक छोटे से शहर बेतिया में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई झारखंड के साहिबगंज में हुई।

इसके बाद वह दिल्ली चले गए और फिर वहां से मुम्बई गए आईआईटी मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के पहले ही साल उन्होंने कुछ काम करना शुरू किया जिससे उन्हें पैसे मिल सके। वह इसलिए कमाना चाहते थे क्योंकि उन्हें पैसे की जरूरत थी।

ADVERTISEMENT

शुरुआत में उन्होंने बिजनेस की रूपरेखा बनाने की कोशिश की जो कि अपने आप में एक बेहद कठिन काम था क्योंकि उन्होंने इसके लिए कभी किसी ने सीखाया नहीं था।

कुछ असफलताओं के बाद सब कुछ अब आसान होता गया और धीरे-धीरे उन्होंने बिजनेस की बारीकियां सीख ली।

जब Ashwin Srivastava कठिन दौर से गुजर रहे थे तो उन्होंने अपनी हिम्मत बनाए रखी और विपरीत परिस्थितियों में पीछे हटने के बजाय उन्होंने थोड़ा और आगे बढ़ने का फैसला किया।

दरअसल कुछ साल पहले उनका एक भयंकर ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था जिसमें वह अपंग हो गए और मरने के कगार पर पहुंच गए थे।

कुछ महीने तक वह बिस्तर पर ही पड़े रहे लेकिन इसके बाद उन्होंने यह महसूस किया कि उन्हें अपनी नई जिंदगी में कुछ बड़ा उद्देश्य हासिल करना है।

उन्होंने सोचा कि उनकी जो अवस्था है वह अब हमेशा के लिए है और यहां उन्हें अटूट बना दी। अपंग होने के बाद भी Ashwin Srivastava अपने बिजनेस को नही छोड़े और साहस के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया।

उन्होंने अपने आप पर भरोसा किया। उन्होंने खुद पर भरोसा किया कि चाहे स्थिति कुछ भी क्यों ना हो सफलता मिल के रहेगी और वह आगे बढ़ते गए।

हर इंसान में कुछ न कुछ अद्भुत होता है और अगर कोई अपने इस अद्भुत चीज को साध लेता है तब इससे इससे आत्मविश्वास और साहस बहुत बढ जाता है।

Ashwin Srivastava को प्रेरणा अपने अंदर से ही मिली। वह बीते समय के साथ खुद से और आसपास के लोगों से प्रेरणा लेते रहते थे।

उन्होंने अपनी शुरुआत ₹10 की और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर ₹5000 कर दिया और बिना किसी बाहरी निवेश के वह इसमे आगे बढ़ते गए।

Idein Ventures एक प्राइवेट इक्विटी फर्म के रूप में जानी जाती है और दुनिया के लगभग सभी देशों में आज यह फैली हुए हैं। इसके कर्मचारियों की संख्या सैकड़ों में है। भारत में इसकी कैपिटल फर्म में 12 लोग काम करते हैं।

अभी हाल के दिनो में जब  स्वामित्व और प्रबंधन का आंकलन करने वाली कम्पनी इनकी परिसंपत्तियों के अनुमान किया तो  मूल्यांकन किया गया। तब इसकी कीमत 60 बिलियन डॉलर यानी कि 400 करोड़ों की गई।

साल 2020-21 तक इसके 1000 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान लगाया गया है. इसका प्रसार हेल्थ केयर, रियल स्टेट, शिक्षा, ई कॉमर्स और मीडिया तक हो गया है साथ ही Ashwin Srivastava ने अमेरिका के प्राइम टाइम टीवी शो एनर्जी विद श्रीधर के जरिए भी इसे दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाने के लिए भागीदारी की है।

यह भी पढ़ें :- उड़ीसा का यह नौजवान चावल की बेकार भूसी को Export कर के लाखों की कमाई कर रहा है

कहते हैं कि सफलता ही खुशी और संतोष है।  एक व्यक्ति अपने जीवन में खुशियां और सफलता का पीछा करता है और उसे हासिल कर लेता है।

Ashwin Srivastava बताते हैं कि वह अपनी कंपनी की सफलता के बारे में हमेशा सोचते थे लेकिन उनका कहना है कि कभी भी सफलता के लिए पैसे और प्रसिद्धि के पीछे नहीं भागना चाहिए बल्कि, ख़ुशी के पीछे भागना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने देखा है कि बहुत सारे बिजनेसमैन दुनिया की चमक धमक में खो जाते हैं और इसकी वजह से उनका बिजनेस कुछ ही दिन में ठंडा पड़ जाता है।

कभी भी सफलता  दुनिया की चमक-दमक से इस तरह नही खोना चाहिए कि बिजनेस को ले डूबे। हमेशा खुशी का पीछा करे..!

ADVERTISEMENT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *